छात्र युवा मंच के प्रदेश मंत्री दुष्यंत सेन ने किया 7वां अमूल्य रक्तदान

Praveen Social Media
By -
0

 

छात्र युवा मंच के प्रदेश मंत्री दुष्यंत सेन ने किया 7वां अमूल्य रक्तदान

राजनांदगांव। देशहित एवं समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्य करने वाला छात्र युवा मंच रक्तदान जागरूकता के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। संगठन के रक्तदान अभियान की पहचान राजनांदगांव जिले के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ में बनी है।

इसी क्रम में छात्र युवा मंच के प्रदेश संयोजक नागेश यदु के मार्गदर्शन एवं आदेशानुसार संगठन के प्रदेश मंत्री एवं रक्तवीर दुष्यंत सेन ने अपना 7वां अमूल्य रक्तदान किया।

रक्तदान के दौरान छात्र युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष झूलेंद्र वर्मा, ग्राम बघेरा विकास समिति के सदस्य भजन साहू एवं शाला विकास समिति के सदस्य उपस्थित रहे



नागेश यदु को बताया प्रेरणास्रोत

रक्तदान के बाद दुष्यंत सेन ने कहा कि उनके प्रेरणास्रोत नागेश यदु हैं, जिन्होंने उन्हें रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्र युवा मंच लगातार रक्तदान एवं रक्तदान जागरूकता के क्षेत्र में कार्य कर रहा है।

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि केवल दूसरों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना ही जागरूकता नहीं है, बल्कि स्वयं आगे आकर रक्तदान करना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति को रक्तदान के प्रति जागरूक होकर दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।

13 वर्षों से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय संगठन

इस अवसर पर छात्र युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष झूलेंद्र वर्मा ने बताया कि संगठन पिछले 13 वर्षों से रक्तदान जागरूकता सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन द्वारा विद्यार्थियों के लिए वर्ष में दो बार ऑनलाइन एवं ऑफलाइन परीक्षाओं का आयोजन, पौधारोपण तथा विभिन्न सामाजिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम भी किए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि छात्र युवा मंच भविष्य में भी समाजहित से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा। उन्होंने युवाओं एवं आमजन से स्वयं रक्तदान करने तथा दूसरों को भी रक्तदान के लिए जागरूक करने की अपील की।

रक्तदान — सेवा भी, जागरूकता भी, मानवता की जिम्मेदारी भी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!